फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो में नहीं जा रही लंबे रूट की बसें, यात्री बेबस

Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो में लंबी दूरी की बसों की आवाजाही नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकतर सवारियों को यह पता नहीं होता है कि बस किस समय डायवर्ट रूट से जाएगी।
विज्ञापन

नगर के महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी से रोडवेज डिपो में अन्य डिपो की बसें नहीं जा रही है। आठ साल पहले तक डिपो में दूसरे डिपो की बसें आवाजाही करती थीं। अब अन्य डिपो की अधिकतर बसें डायवर्ट रूट से आती-जाती हैं जिससे यात्रियों को काशीपुर में रुकने वाली बसों के बारे में पता नहीं चल पाता और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि बस चालक सवारियों को स्टेडियम तिराहा और टांडा तिराहा पर उतारते और बैठाते हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा या टेंपो का सहारा लेना पड़ता है। रात में ई-रिक्शा चालक या अन्य वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।




आरओबी बनने के बाद से डिपो के अंदर बसों की आवाजाही पर खासा असर पड़ गया है। सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने से बसें मोड़ने में दिक्कत आती है। - अनवर कमाल, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, काशीपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें