खटीमा में सुरई रेंज में लम्बी दूरी गश्त के दौरान वन विभाग कर्मी।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। सुरई रेंज वन कर्मियों ने वन जीवों की सुरक्षा एवं अवैध पातन को रोकने के लिए जीपीएस के माध्यम से लंबी दूरी गश्त कर वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान टीम ने वन निगम के चल रहे कटान एवं दस्तावेजों जांच की।
सुरई रेंजर सुधीर कुमार के निर्देशन में डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी के नेतृत्व में टीम ने जीपीएस के माध्यम से ककरा कक्ष संख्या 1, झनकईया 17, 24, लुकाट कक्ष संख्या 32,36,28, 31, 35 आदि में लंबी दूरी गश्त कर वन क्षेत्र का जायजा लिया। वन क्षेत्र में जानवर चुगा रहे लोगों से पूछताछ की। टीम ने सुरई रेंज में वन निगम के कटान की लॉटों का भी निरीक्षण कर काटे गए पेड़ों का मिलान कर दस्तावेज जांच किए। टीम में वन दरोगा संतोष भंडारी, बाबू राम, विरेंद्र, मनोज बिष्ट, मुकेश कुमार, नारायण सिंह, ललित सिंह, वीर सिंह, भवानी, सतीश कुमार, दीवान सिंह, रामेश्वर दयाल वर्मा आदि थे।