फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियाहेड पॉवर हाउस में बिजली उत्पादन गिरा 

Fri, 19 Oct 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पहाड़ में सर्दी की दस्तक के साथ ही शारदा नदी के जल स्तर में गिरावट शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात से शारदा नदी के जल स्तर में कमी के कारण लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन 40-42 मेगावाट से गिरकर 25 मेगावाट तक पहुंच गया। बता दें कि पावर हाउस को 10,500 क्यूसेक की बजाय शुक्रवार सुबह 7,353 क्यूसेक पानी मिल पाया।

          
   लोहियाहेड पावर हाउस को बृहस्पतिवार रात एक बजे तक 10,500 क्यूसेक तक पानी मिल रहा था। इससे तीनों टरबाइनों से 40-42 मेगावाट तक उत्पादन हो रहा था। लेकिन पहाड़ में ठंड बढ़ने से बनबसा बैराज से रात में पानी घटकर 7,353 क्यूसेक ही मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तीनों टरबाइनों से उत्पादन घट गया। लोहियाहेड पावर हाउस के ईई भरत शर्मा ने बताया कि तीनों टरबाइनों से करीब 25 मेगावाट तक ही उत्पादन हो रहा है। उधर, बनबसा बैराज के कर्मियों के अनुसार शारदा नदी का जल स्तर शुक्रवार सुबह 10,179 क्यूसेक दर्ज हुआ। इसमें शारदा नहर में साढ़े सात हजार से कम पानी छोड़ा जा सका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें