फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोए...

Mon, 14 Jan 2019 12:33 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
नानकमत्ता में निकलता नगर कीर्तन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर रविवार को निकले भव्य नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं के राज करेगा खालसा आकी रहे ना कोये... के जयघोष से नगर गूंज उठा। नगर कीर्तन में रागी, कविसरी जत्थो ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से पंच प्यारो की अगुवाई और गुरु महाराज की रहनुमाई में भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ।

विज्ञापन


नगर कीर्तन डेरा कार सेवा मार्ग, सितारगंज मार्ग, खटीमा मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए वापस नानकमत्ता में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का जगह जगह हलवा, चना, पकौड़ी, चाय का प्रसाद वितरित किया। इसमें स्कूली बच्चे विशेष धुनों को बजा रहे थे। रुद्रपुर से आए रणजीत अखाड़ा की गतका पार्टी के सदस्य जत्थेदार सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में हैरतअंगेज करतब दिखाए। 


रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने लंगर की व्यवस्था की थी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, विधायक प्रेम सिंह राणा ने दरबार साहिब में मत्था टेककर संगत को पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उन्हें सरोपा भेंट किया गया। 
विज्ञापन



वहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, सचिव केहर सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के गुरमेज सिंह, जसवंत सिंह, महाप्रबंधक अमरजीत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, मलकीत सिंह थे। नगर कीर्तन का डेरा कारसेवा के पास पहुंचने पर डेरे की ओर से बाबा कश्मीर सिंह ने रुमाला और पंच प्यारो को सरोपा भेंट किया। 


नगर कीर्तन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, तरनजीत सिंह, सिंह सभा के प्रधान अमरजीत सिंह, डॉ. देवेन्दर सिंह, सतपाल सिंह थिन्द, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, केवल सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें