बाजपुर में पकड़ा गया खैर के गिल्टों से भरा वाहन और जंगलात टीम।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। वन विभाग की टीम ने बौर जलाशय के पास खैर के गिल्टों से भरा टाटा-407 वाहन पकड़ा जबकि मौका पाकर तस्कर फरार हो गए। वाहन से खैर के तीस गिल्टे बरामद हुए। वाहन को सीज कर दिया।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने टीम के साथ बौर जलाशय के पास घेराबंदी की। टीम ने खैर के गिल्टों से लदे वाहन को कब्जे में ले लिया। टीम में वन दरोगा सीपी जोशी, मदन सिंह बिष्ट, हेम चंद्र सिंह नेगी, संपूर्णानंद कंडवाल, मो. ताहिर, परमजीत सिंह, मेजर सिंह आदि थे।