फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में दवा की दुकानों पर लटके ताले

Sat, 29 Sep 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में बंद पड़े मेडिकल स्टोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दवा की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में मेडिकल स्टोरों और दवा के थोक कारोबारियों की दुकान पर ताला लगा रहा। रुद्रपुर की ही बात करें तो यहां करीब चार करोड़ का खुदरा और एक करोड़ का थोक दवा कारोबार प्रभावित रहा। वहीं, मेडिकल स्टोरों के बंद होने से मरीजों और तीमारदारों ने जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदीं। 

विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ रुद्रपुर के दवा व्यापारियों ने बाजार में घूम-घूमकर का सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों की दुकानें बंद कराईं। दवा व्यापारियों ने बाजार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार पर उनके उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने समर्थन देते हुए दवा की ऑनलाइन बिक्री को व्यापारी हित में गलत बताया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मुंजाल ने कहा कि रुद्रपुर दवा के 50 थोक कारोबारी और 450 मेडिकल स्टोर हैं और सभी बंद रहे। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री रजत बत्रा, कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी, हरीश सुखीजा, गुलशन बटला, हरिओम अरोरा, राजीव कामरा, महेंद्र धीक, करन गुंबर, विनोद वर्मा, गुरविंदर सिंह, सुमित खुराना, यश पोपली, संदीप आदि शामिल रहे। वहीं, दवा व्यापारियों के आंदोलन को दिप्ती हेल्थ केयर कंपनी के एमडी गौरव शर्मा ने भी समर्थन दिया है। इधर, गदरपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशनलाल सुखीजा ने बताया कि केंद्र सरकार का फैसला बेतुका है। इससे कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इधर, किच्छा में मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीज परेशान रहे। 

केमिस्टों का बंद शत प्रतिशत सफल रहा
काशीपुर/जसपुर/खटीमा/बाजपुर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सभी केमिस्टों की दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने एमपी चौक पर धरना दिया। वहां, उधर, प्रशासन के आदेश पर प्रधानमंत्री जन औषधीय केंद्र खुले रहे। वहां संगठन के सेक्रेट्री योगेश विश्नोई, चेयरमैन हाजी रहीस अहमद, प्रशांत अरोरा, अनिल अरोरा, पारस अग्रवाल, मोहम्मद वक्शी, शखावत हुसैन, अनिल कुमार, गौरव, राजकुमार अरोरा, पुनित शर्मा, राजकुमार अरोरा, पंकज वैश्य आदि थे। वहीं, डीएम ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे दुकानें खुला रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद शहर स्थित एक केंद्र शुक्रवार को बंद रहा। इधर, जसपुर में भी सभी दवा की दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में विधायक आदेश चौहान को ज्ञापन सौंपा। वहां दिनेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अवलोक जैन, मनीष अग्रवाल, अब्दुल सलाम, विजय चौहान, नसरत अली,अनीस अहमद, मोहित अरोरा, मनोज गहलोत,असलम, वीपी सिंह, गुलशेर अली आदि थे। उधर, खटीमा में भी दवा की सभी दुकानें बंद रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके ठाकुर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र से मरीजों को दवाएं दी गईं। वहीं, बाजपुर मेडिकल स्टोर बंद रखने के साथ ही दुकानदारों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में सौंपा। वहां एसोसिएशन अध्यक्ष देशराज कांबोज, राजकुमार अग्रवाल, वरियाम चौधरी, पवन कुमार आदि थे। 
विज्ञापन



इनसेट 
न औषधि केंद्र बने मरीजों का सहारा 
रुद्रपुर। दवा कारोबारियों की हड़ताल जन औषधि केंद्रों पर जेनरिक दवाएं बिकीं। जिला अस्पताल रुद्रपुर के जन औषधि केंद्र पर सुबह से मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। साथ ही बाहर से भी लोग दवा खरीदने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें