सुल्तानपुर पट्टी में ठेका दिए जाने के चार माह बाद भी सार्वजनिक भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू न होने पर ईओ ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में खेत संख्या 814/3 रकबा 11.068 हेक्टेयर भूमि सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी 6(2) में दर्ज है। कुएं की इस भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। नागरिकों की शिकायत पर तहसीलदार बाजपुर ने 26 जुलाई 2017 को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्कालीन एसडीएम पीएस राणा ने इस भूमि का सीमांकन कर चहारदीवारी के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत के ईओ जीएस जुयाल ने बताया कि अप्रैल 2018 में ठेकेदार को उक्त कार्य का ठेका दिया जा चुका है।