फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ताले, एटीएम में कैश के लाले

Sun, 11 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
बाजपुर रोड पर बंद पड़ा पीएनबी का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंकों में कैश की किल्लत होने से अधिकांश एटीएम में भी खाली पड़े हैं। दूसरे शनिवार होने का अवकाश होने की वजह से बैंकों में ताले लटके रहे, वहीं अधिकांश एटीएम भी खाली रहे। एसबीआई , एचडीएफसी के एटीएम ने ही ग्राहकों को राहत दी। ठंड में भी लोग कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर कतारों में लगे रहे।
कई लोगों को तो एटीएम से निराश होकर वापस लौटना पड़ा। शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से लोग कैश के लिए परेशान रहे। दिन भर लोग कैश निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते रहे। केवल एसबीआई, एचडीएफसी के एटीएम से ही कैश निकल सका। कैश रहने तक एटीएम के बाहर ग्राहकों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीएनबी, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, आंध्रा बैंक, देना बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब एंड सिंध, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंको के एटीएम बंद रहे।  एसबीआई बैंक  की मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि देर शाम को  रेलवे स्टेशन और मुख्य शाखा के एटीएम में कैश डाला गया है। जो 24 घंटे तक चल सकता है। कैश की कमी बनी हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें