फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिंक शौचालय का उद्घाटन करने के बाद लटका दिया ताला

Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में सितारगंज ​मार्ग ​स्थित पिंक टॉयलेट पर लगा ताला
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा में महिलाओं की सुविधाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय में उद्घाटन के बाद से ताला लटका है। एक साल बाद भी महिलाओं को इसका संचालन नहीं होने से नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पिंक शौचालय का निर्माण सीएसआर फंड से करीब 7.50 लाख रुपये में किया गया था। इसके संचालन की जिम्मेदारी नगरपालिका के पास है। करीब डेढ़ साल पहले पुराने सीएचसी भवन के सामने महिला शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब सवा साल पहले पानी का कनेक्शन भी जोड़ दिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्च 2025 में तत्कालीन एसडीएम ने शौचालय का शुभारंभ किया था। तब से नगरपालिका कभी कभी स्टाफ की कमी, तो कभी पानी का संकट और कभी अन्य वजहों से शौचालय का संचालन सुचारू करने में असमर्थता जता रही है।
विज्ञापन

कोट-
पिंक टॉयलेट के संचालन के लिए स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। शौचालय का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। -प्रियंका आर्य, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें