फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: भाजपा नेता के बेटे के हत्यारे को उम्रकैद, ट्रक से कुचलकर मार डाला था; दिसंबर 2016 का है मामला

Fri, 09 Aug 2024 01:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में भाजपा नेता के बेटे की ट्रक से कुचलकर हत्या करने के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 71 हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में भाजपा नेता के बेटे की ट्रक से कुचलकर हत्या करने के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 71 हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार छह दिसंबर 2016 को मनोज चौधरी अपनी मां कृष्णा देवी, पिता नानक सिंह और भाई उपेंद्र चौधरी के साढ़े नौ साल के बेटे उत्कर्ष के साथ भूरारानी स्थित फूड्स कंपनी में गए थे। वे कंपनी के बगल में स्थित डेयरी पर खड़े होकर बात कर रहे थे।

इस दौरान वहां फूड्स कंपनी का असिस्टेंट अकाउंटेंट संदीप राव निवासी सोढ़ी काॅलोनी बिलासपुर पहुंचा था। मनोज ने संदीप से कंपनी में गबन किए रुपये तय तारीख तक जमा नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने रुपये नहीं देने पर केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही थी। इससे गुस्से में आए संदीप ने कंपनी में खड़ा ट्रक स्टार्ट किया और वहां खड़े मनोज सहित पूरे परिवार पर चढ़ाने की कोशिश की। ट्रक की चपेट में आकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेेंद्र चौधरी के बेटे उत्कर्ष की मौत हो गई थी, जबकि मां कृष्णा देवी घायल हो गई थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ranikhet: हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास, BJP के मंडल अध्यक्षों का निर्णय; जानें वजह

सात दिसंबर 2016 को मनोज ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी की थी और हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। मामले की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश आर्या की अदालत में हुई थी। अधिवक्ता ने अदालत में 14 गवाह और साक्ष्य पेश कर संदीप पर दोष सिद्ध कर दिया। अदालत ने संदीप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 71 हजार का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें