फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रतियोगी छात्रों के लिए लाइब्रेरी तैयार, महिलाएं करेंगी संचालन

Sun, 19 Jul 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास आधुनिक लाइब्रेरी तैयार हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्थापित इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इसका शुभारंभ आगामी सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को अक्सर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर अध्ययन की बेहतर सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए विकास खंड काशीपुर ने डिजाइन सेंटर के समीप एक भवन में लाइब्रेरी स्थापित की है।
ग्राम विकास अधिकारी मुदस्सिर अहमद ने बताया कि भारत संकुल संगठन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लाइब्रेरी का संचालन करेंगी। इससे महिलाओं की आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


वातानुकूलित होगी सुविधा, मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल
खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे ने बताया कि लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) है। यहां युवा 499 रुपये मासिक शुल्क देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें देश-दुनिया की ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती रहे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी पूरी तरह तैयार है और इसका उद्घाटन अगले सप्ताह किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें