फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरटेक के विवाद में जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी

Fri, 03 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कार ओवरटेक करने के मामूली विवाद ने अगले ही दिन हिंसक रूप ले लिया। गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों पर धमकी और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खुनसरा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि एक जुलाई को वह अपनी कार से सितारगंज जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही अखिलेश उर्फ सुक्खा अपनी स्कूटी से उनकी कार को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान स्कूटी कार से छू गई। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ और दोनों पक्ष अपने-अपने काम पर चले गए। आरोप लगाया कि दो जुलाई को जब वह अपने भांजे राधेश्याम यादव के साथ सब्जी लेने मंडी जा रहे थे तो गांव के बाहर नत्थूलाल, महेशपाल, अखिलेश उर्फ सूक्खा और सन्नी यादव ने उनकी कार रोक ली।
पीड़ित ने बताया कि अखिलेश के हाथ में धारदार हथियार, सन्नी के पास तमंचा और महेशपाल हाथ में डंडा लिए खड़ा था। अखिलेश ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर खेत में मौजूद उनके भाई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। बताया कि मारपीट के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया, जिसमें करीब 7,200 रुपये नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। आरोप लगाया है कि सभी आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें