फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक आंख से कम देख रहा तेंदुआ, चार किलो चिकन की उड़ा रहा दावत

Sun, 11 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की नील ऑटो कंपनी के पास से रेस्क्यू हुए घायल तेंदुए का टांडा रेंज में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तेंदुए को एक आंख से कम दिख रहा है लेकिन खानपान में कोई कमी नहीं है। तेंदुआ शनिवार को चार किलो चिकन की दावत उड़ा गया।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए को रेस्क्यू किया था जिसे टांडा रेंज में डॉक्टरों व वन कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। बताया कि शुक्रवार को डॉक्टर राहुल सती, तरुण गर्ग, हिमांशु पाठक ने तेंदुए के ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। तेंदुए की उम्र सात से आठ साल है। वह खाना भरपूर खा रहा है। शनिवार को उसने चार किलो चिकन की दावत उड़ाई। रेंजर ने बताया कि ब्लड रिपोर्ट आने पर बीमारी का पता चलेगा। फिलहाल पता चला है कि तेंदुए को एक आंख से कम दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें