फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। आबादी क्षेत्र में तेंदुए का जोड़़ा दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुओं के आबादी क्षेत्र में दिखने की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक पखवाड़े से ग्राम पंचायत रफी नगर के भरतपुर, विक्रम नगर और डेरा के आसपास तेंदुए का जोड़ा दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह पहले बिक्रम नगर में सोमनाथ ग्रोवर ने तेंदुए के जोड़े को खेत के पास देखा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम के पहुंचने तक तेंदुए भाग गए थे। शनिवार को बिक्रम नगर निवासी राजपाल सैनी एक व्यक्ति के साथ खेत की ओर जा रहे थे, उन्होंने भी खेतों की पगडंडी पर तेंदुए को देखा। उन लोगों को देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बलदेवराज दहूजा ने बताया कि सूचना वन विभाग को दे दी है। वन रेंजर भूपाल सिंह कैड़ा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। कैमरे लगाकर तेंदुओं को ट्रैप किया जाएगा। संभावित स्थानों पर पिंजरा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें