फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में 42 एकड़ में लगा गेहूं का अवशेष जलकर नष्ट

Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर। दो अलग-अलग घटनाओं में आग से करीब 30 एकड़ से अधिक भूमि पर भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 की सीमा से लगे ग्राम बराखेड़ा में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
तेज हवा चलने से भड़की आग की चपेट में आने से दीपक बेहड़, सज्जाद हुसैन, अंकित अग्रवाल और नरेंद्र सिंह ग्रोवर के खेतों की करीब 18 एकड़ जमीन पर भूसा बनाने के लिए छोड़े गए गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं, एक अन्य घटना में दोपहर करीब तीन बजे गूलरभोज रोड पर तेजा फौजा काॅलोनी में गेहूं के अवशेष में आग लग गई। करीब 12 एकड़ भूमि में भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया अवशेष जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें