फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने कुत्तों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित गोविषाण टीला के पास तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। विनायक मोटर वाली गली से तेंदुआ एक कुत्ते को देर रात उठाकर ले गया। क्षेत्र निवासी गगन विनायक ने बताया कि उनकी गली गोविषाण टीला से सटी हुई है। उनकी गली में 3-4 दिन से तड़के और देर रात में लगातार तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

गगन ने बताया कि तीन दिन पहले गली निवासी अरविंद विनायक के घर की चहारदीवारी फांदकर तेंदुआ भीतर घुस आया और कुत्ते पर झपट पड़ा। शोर मचाने पर टीला की ओर भाग गया। अब बीते सोमवार को एक बार फिर तेंदुआ वहां पहुंचा और एक कुत्ते को देर रात उठाकर ले गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से यहां के निवासियों में दहशत है। लोग देर रात में अपने घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें