फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीएड विभाग में रिक्त पदों पर साक्षात्कार कराने के बाद भी समस्या जस की तस

Thu, 26 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में रिक्त पदों पर साक्षात्कार कराकर मानक पूर्ण करके दस्तावेज कुमाऊं विवि भेजने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी शीघ्र ही मान्यता के संबंध में कार्यवाही का दावा कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने अब कुलसचिव से समस्या का निराकरण करने की गुहार लगाई है।
बीएड के छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि राधेहरि पीजी कॉलेज में बीएड सत्र 2023-25 का पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। प्रवेश के समय विभाग और कॉलेज की ओर से कहा गया था कि कुछ दिन बाद ही छात्रवृत्ति मिलने लगेगी।
इसी आस में कर्ज एवं उधार धनराशि लेकर पूरा शुल्क जमा किया था। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर दी थी। अब तो पढ़ाई भी पूर्ण हो चुकी है, लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। कॉलेज प्रशासन एवं विभाग टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

जैसे तैसे पता चला है कि शासन से संबद्धता पत्र निर्गत होने के बाद ही मान्यता और छात्रवृत्ति मिल सकती है। इसके लिए पत्राचार किया गया, लेकिन बीएड विभाग में मानक पूर्ण नहीं होने पर फाइल वापस कर दी गई थी।
संबद्धता के अभाव में ओबीसी/एसएसी/एसटी के 14 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। छात्रा पूजा प्रजापति, रीनू, रेनू आदि ने मामले को गंभीरता से लेकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें