फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगा गांव में तीसरे दिन भी दिखाई दी मादा तेंदुआ

Thu, 23 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
ग्राम पैगा में मादा तेंदुआ ने तीसरे दिन भी दस्तक दी। गांव के बाहर टहलते देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। वन विभाग के कर्मचारी रात को गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


मादा तेंदुआ का राज्य की सीमा के दोनों ओर के गांवों में दहशत है। यूपी के गांव बथुवा वाला, रामनगर और नेपा के आसपास तेंदुए के देखे जाने से सीमा पार के ग्रामीण डरे सहमे हैं। सीमा के निकट स्थित ग्राम पैगा में तो मादा तेंदुआ तीन दिन से लगातार देखी जा रही है। 

सोमवार को तो वह पैगा में एक पेड़ पर चढ़ कर बैठ गई थी। बीती शाम भी गांव के बाहर देखी गई, जबकि बुधवार को वह दिन में ही गांव के करीब ही टहलती देखाई दी। लोगों के शोर मचाने पर ढेला नदी के खादर में खड़ी घास में छुप गई। 
विज्ञापन


वन विभाग बीट अधिकारी मोहन बिष्ट के साथ चार और पुलिस के कर्मचारी साथ पैगा में घूम रहे हैं। मोहन बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण बुधवार को भी तेंदुआ देखा जाना बता रहे हैं, लेकिन वन कर्मियों को बुधवार को नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें