फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया राजा जगत देव प्रतिमा निर्माण कार्य का निरीक्षण

Tue, 03 Mar 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। गांव खंबारी राजा जगदेव महाराज बहुउद्देशीय भवन में महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव हरिपुरा, हरसान सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष आर्य ने होली के कार्यक्रमों में भाग लिया। आर्य ने गांव हरसान में धीरेंद्र सिंह और कपकोट में इकबाल सिंह की बहू सतविंदर काैर के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद आर्य ने गांव खंबारी पहुंचकर बहुउद्देशीय भवन परिसर में जनजाति समाज के राजा जगत देव महाराज की प्रतिमा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। प्रतिमा स्थापित करने के लिए छह मार्च को बैठक रखी गई है। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, सियाराम सागर, सुरेश पांडे नितिन बिष्ट, जीत सिंह, पंचम सिंह, शेर सिंह मोहन सिंह रामचंद्र सिंह, मुन्ना सिंह अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें