फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के वकील, जिला कोर्ट में नारेबाजी; माफी मांगने की उठाई मांग

Wed, 04 Nov 2026 03:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी और अधिवक्ताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए वकीलों ने जिला कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता जिला जज के पास पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों से माफी मंगाने की मांग की।
विज्ञापन
एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिला जज के पास पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों से माफी मंगवाने की मांग की। वकीलों ने कर्मचारियों पर अधिवक्ताओं का अपमान करने और उनका पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने बताया कि दो नवंबर को अधिवक्ता साकेत कुमार के मुवक्किल अमित कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय में टुकटुक रिलीज का आदेश दिखाया था। आरोप है कि काउंटर पर मौजूद तारा सिंह कोलिया और अन्य कर्मचारियों ने आदेश लेने से इन्कार कर दिया। इस दौरान वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।

विरोध करने पर अधिवक्ताओं का पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी भी दी गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में विरोध जताते हुए जिला जज से हस्तक्षेप की मांग की। बार एसोसिएशन को भी शिकायती पत्र देकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और माफी की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें