फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि में एसपीएआरके-पीएमओएस अध्ययन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। राष्ट्रीय पोषण माह पर जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग में न्यूट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया पंतनगर चैप्टर के सहयोग से एसपीएआरके-पीएमओएस अध्ययन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

एसजे शिंदे समिति कक्ष में आयोजित इस अध्ययन का उद्देश्य छात्राओं में पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम के प्रति धारणा, जागरूकता, ज्ञान और भ्रांतियों का आकलन करना है। इस अध्ययन में विवि के आठ महाविद्यालयों की 480 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरित क्रांति ने देश में खाद्य उत्पादन और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चुनौती केवल पर्याप्त भोजन की उपलब्धता तक सीमित नहीं है बल्कि पोषण सुरक्षा, संतुलित आहार और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। संयोजक एनएसआई पंतनगर चैप्टर डॉ. रीता रघुवंशी ने एसपीएआरके-पीएमओएस अध्ययन का परिचय और इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सचिव एवं परियोजनाधिकारी डॉ. अर्चना कुशवाहा ने अध्ययन के उद्देश्य और प्रस्तावित कार्यप्रणाली की जानकारी दी। वहां विवि के विभिन्न अधिष्ठाता एवं निदेशक, विभागाध्यक्ष व एनएसआई पंतनगर चैप्टर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें