फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मोहन सिंह को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

Thu, 04 Jan 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
अंतिम सलामी देते अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एयर फोर्स में विदर्भ (कर्नाटक) में तैनात महेशपुरा काशीपुर निवासी मोहन सिंह पुत्र पूरन सिंह की झील में डूबने से मौत हो गई। बुधवार की देर शाम राजकीय सम्मान के साथ एयर फोर्स के विदर्भ व बरेली के जवानों व अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ा कर अंतिम विदाई दी और शहीद के पिता पूरन सिंह को एयर फोर्स की टोपी व राष्ट्रीय झंडा सौंपा। मृतक के बड़े भाई संदीप ने चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शहीद को अश्रुनेत्रों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम विदर्भ एयर फोर्स के सीपीएल संतोष रेड्डी विदर्भ से 31 दिसंबर को दुर्घटना में शहीद मोहन सिंह का शव लेकर घर महेशपुरा काशीपुर पहुंचे। उधर एयर फोर्स बरेली के पांच जवान भी मृतक को अंतिम विदाई देने पहुंचे। शव के पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शनों को भारी भीड़ जमा हो गई। बुधवार को शव के घर पहुंचते ही शहीद की माता कमला देवी, भाभी सीमा व बहन पूजा शव बॉक्स के खुलते ही शहीद को देख कर गश खाकर गिर पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घर से शव को श्मशान घाट ले गए। श्मशान घाट पर एयर फोर्स के जवानों ने एओसी विदर्भ व एओसी बरेली की ओर से शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर सलाम किया और अंतिम विदाई दी। शहीद की माता कमला देवी व पिता पूरन सिंह ने भी श्मशान घाट पर शहीद के शव पर पुष्प चढ़ा कर अंतिम विदाई दी। वहां पर पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, विजय चौधरी, इंतजार हुसैन, राधेश्याम प्रजापति, मोहन बिष्ट, मेजर सुभाष भारद्वाज ने श्मशान घाट पर शहीद को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें