काशीपुर में ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में ग्रामीणों ने जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, अंतोदय राशन कार्ड, कृषि विभाग, इंदिरा आवास, एपीएल राशन कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर से नाम हटाने आदि की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहां केएल सागर, जगदीश चंद्र पंत, अमित कुमार मेहरा, राम करन मौर्य, सुधीर सिंह नेगी, नरेश कुमार, दीप्ति सागर आदि शामिल थे।