रुद्रपुर। जिले में चार दिन बाद एक बार फिर तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अब तक जिले में 29 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया जा चुका है।
डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम के अनुसार बुधवार को 2405 घरों में लार्वा की जांच की गई। पानी के उपयोग में आने वाले 5887 बर्तन जांचे गए।
17 सेंपल जांच के लिए भेजे जिसमें से तीन सेंपल पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ता लोगों को लार्वा पनपने के कारणों की जानकारी दे रहे हैं।