जसपुर। भूमाफियाओं का सार्वजनिक तालाब को पाटकर कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला भूप सिंह निवासी भाजपा नेता अमित विश्नोई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा कि पट्टी नेतराम में एक सार्वजनिक तालाब जिसका खसरा नंबर 144, रकबा 0.109 हेक्टेयर पर कुछ भूमाफियाओं ने अतिक्रमण कर मकान एवं गोदाम का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि तालाब को पाटकर पर पालिका के एक ठेकेदार की मदद से कॉलोनी एवं टाइल्स मार्ग का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने अभिलेखों की जांच कराकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसका सौंदर्यीकरण किए जाने की मांग की। साथ ही आरोपी ठेकेदार को नगर पालिका से ब्लैकलिस्ट किए जाने एवं दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया है। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में है, जिसकी जांच की जा रही है। सच सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।