फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डेढ़ दशक बाद फिजिशियन ने अस्पताल में ली तैनाती

Thu, 29 Jan 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डेढ़ दशक बाद चंपावत से स्थानांतरित होकर आई फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता ने सरकारी अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब मरीजों को निजी अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में डेढ़ दशक पूर्व फिजिशियन डॉ. गीता रावत की मृत्यु के बाद से यह पद खाली चल रहा है। बार-बार प्रयास के बाद भी यह पद नहीं भरा जा सका। जून में शासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश भर चिकित्सकों के स्थानांतरण कर दिए थे। इसमें सात चिकित्सक काशीपुर अस्पताल के भेजे गए थे। इसमें चंपावत से फिजिशियन डॉ. कीर्ति का स्थानांतरित काशीपुर सरकारी अस्पताल के लिए किया गया था। इससे क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलने की संभावना बन गई थी।
सात महीने बीतने के बाद भी आज तक उन्होंने अस्पताल में तैनाती नहीं ली थी। उनके मातृत्व अवकाश पर रहने की बात सामने आई थी। इससे मरीजों को अस्पताल में आने के बाद लौटना पड़ रहा था। वह निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे थे। 20 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने डेढ़ दशक बाद आई फिजिशियन छुट्टी पर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर मंगलवार को डॉ. कीर्ति ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
चंपावत से स्थानांतरित होकर आईं फिजिशियन डॉ. कीर्ति ने ज्वाइन कर लिया है। इससे मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। - डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें