फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं-दिल्ली इंटर सिटी की समय सारणी जारी 

Wed, 10 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल आंदोलन के अगुवा रहे केशव कुमार पासी ने बताया कि लालकुआं से दिल्ली आनंद बिहार इंटर सिटी ट्रेन की समय सारणी पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन का शुभारंभ 13 अगस्त का विशेष गाड़ी के रुप में लालकुआं से सुबह 10:30 बजे रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह 16 अगस्त से सप्ताह में दो दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार को नियमित रुप से चलेगी। लालकुआं से सुबह 4:30 बजे चलकर रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट 4:42 बजे, गुलरभोज 4:55 बजे, बाजपुर 5 बजकर 8 मिनट, काशीपुर सुबह 6:08 बजे, मुरादाबाद सुबह 7:35 बजे, गाजियाबाद सुबह 10:27 बजे और आनंद बिहार 11 बजे पहुंचेगी। 

उसी दिन आनंद बिहार से दोपहर 2:05 बजे, गाजियाबाद से 2:35 बजे, मुरादाबाद से शाम 5:05 बजे, काशीपुर शाम 6:45 बजे, बाजपुर शाम 7:40 बजे, गुलरभोज 7:58 बजे, सिडकुल हाल्ट रात्रि 8:10 बजे, लालकुआं रात्रि 8:25 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 9 डिब्बे, टू एस के 6 डिब्बे, एसी चेयर कार का एक डिब्बा, एसएलआर के दो डिब्बे सहित 18 डिब्बे होगें। ट्रेन पीपलसाना, अमरोहा, हापुड़ में भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें