फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दौड़ में लक्ष्मी, मोहनी और निहारिका अव्वल

Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पहाड़पानी (नैनीताल)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान कलावती थापा ने किया। अंडर 19 वर्ग में 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, 400 मीटर में मोहिनी और 100 मीटर दौड़ में निहारिका प्रथम स्थान पर रही। अंडर 14 वर्ग में शालिनी और प्रियांशी प्रथम, मुर्गा झपट में निशा प्रथम और मेघा द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाध्यापक निधि मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान भल्यूटी प्रधान विपिन पलड़िया, उप प्रधान आनंद कुजरवाल, महेश भंडारी, महेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर धारी ब्लॉक के न्याय पंचायत मज्यूली में अंडर 14 वर्ग की खेल प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में रोहित जोशी और गीतायंशी महतोलिया प्रथम, गोला फेंक में रिदिमा प्रथम, कबड्डी में पहाड़पानी इंटर कॉलेज वह विजेता रहा। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र, दिनेश चंद्र मेलकानी, दयाकिशन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश जोशी, राजेंद्र परवाल, नागेश पनेरू, भैरव भट्ट, मेनका धर्मशक्तू, पवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें