फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सूरत की पोशाक और जयपुर के शृंगार से सजेंगे लड्डू गोपाल

Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सूरत की पोशाक और जयपुर के शृंगार से घरों में विराजमान लड्डू गोपाल सजाए जाएंगे। बाजार में दुकानें सज गई हैं। लोगों ने अपने आराध्य लड्डू गोपाल के शृंगार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त को घरों व मंदिरों में हर्षोल्लास व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। नगर के मुख्य बाजार में जन्माष्टमी को लेकर दुकानें सजने लगी हैं।
राधे देव शृंगार के संचालक आलोक ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार के बाद लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुट जाते हैं। खासकर महिलाओं में अपने आराध्य लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी पर आकर्षण ढंग से सजाने को लेकर खासा उत्साह रहता है।
विज्ञापन

बाजार में लड्डू गोपाल के लिए पोशाक सूरत से मंगाई जाती है। शृंगार की सामग्री जयपुर से आती है। इसके अलावा लड्डू गोपाल का प्रिय मोर पंख हरियाणा से आता है। इसके अलावा दुकानदार लड्डू गोपाल का पालना और सिंहासन जयपुर से और मालाएं दिल्ली से मंगाते हैं। आलोक ने बताया कि इन शहरों में कई महीने पहले से जन्माष्टमी के सामग्री बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें