फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: ड्यूटी के दौरान लिफ्ट के एंगल में गर्दन फंसने से श्रमिक की मौत, फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2023 03:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

रामपुर निवासी राहुल(19) बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह फैक्टरी पहुंचा और काम पर लग गया। करीब एक घंटे बाद उसकी गर्दन लिफ्ट में लगे एंगल में फंस गई और वह वहीं पर टंग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में कंपनी की लिफ्ट के अंदर राहुल का शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल की एक फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान श्रमिक का गला लिफ्ट के एंगल में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित श्रमिकों ने फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने पहुंच कर श्रमिकों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्रमिकों और मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मूल रूप से नौसना, मिलक जिला रामपुर निवासी राहुल(19) सिडकुल के सेक्टर दो में स्थित डॉलफिन कंपनी के वेंडर पीपी ऑटोमोटिव इनोवेटर्स फैक्टरी में नौकरी करता था। वह फैक्टरी के अंदर मौजूद लिफ्ट में सामान लादने का काम करता था और लिफ्ट उस सामान को लेकर ऊपर जाती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह फैक्टरी पहुंचा और काम पर लग गया। करीब एक घंटे बाद उसकी गर्दन लिफ्ट में लगे एंगल में फंस गई और वह वहीं पर टंग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

राहुल करीब दो माह पहले आया था नौकरी करने
घटना के बाद साथी कर्मियों ने एंगल को कटर से काटा और शव को लिफ्ट से बाहर निकाला। इधर, आक्रोशित साथी श्रमिक अपना काम छोड़कर फैक्टरी गेट के बाहर आ गए। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने पहुंच कर सभी को शांत कराया। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक के जीजा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल करीब दो माह पहले नौकरी करने आया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  ऑपरेटर की मौत के बाद भी एसटीपी में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताई उस रात की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन


इन दिनों रंपुरा में उनके घर पर रह रहा था। उसके मां और पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। तीन भाइयों और बहनों में सबसे छोटा राहुल था। वह अविवाहित था और एक छोटी बहन भी अविवाहित है। बाकियों की शादी हाे चुकी है। सीओ तपेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें