फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
काशीपुर में धामी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चमोली में करंट से 16 लोगों की मौत पर फूटा आक्रोश
विज्ञापन

रुद्रपुर/खटीमा/सितारगंज। चमोली जिले में करंट से 16 लोगों की मौत के लिए सरकारी तंत्र को जिम्मेवार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने जिले भर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पूतला फूंका।
रुद्रपुर के डीडी चौक पर कांग्रेसियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा समेत कार्यकर्ताओं ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहां पर ममता रानी, दीप्ति रानी, सुनील आर्या, मोहन खेड़ा, गोपाल भसीन, सपना गिल, ज्योति टम्टा, अर्जुन विश्वास आदि थे। इधर, खटीमा में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला फूंककर सीएम का इस्तीफा मांगा। वहां पर ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद चंद, ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह, देवेन्द्र कन्याल, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, दान सिंह राणा, नासिर खान, नरेन्द्र आर्य, पंकज टम्टा आदि थे। इधर, सितारगंज के मुख्य चौराहे पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सीएम का पुतला जलाया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेसियों ने युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना की भी निंदा की। वहां पर नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कोहली, मुख्त्यार अंसारी, विपिन खोलिया, वसीम मियां, रामनगीना प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर में भी किया प्रदर्शन
काशीपुर/बाजपुर। चमोली में हुए हादसे पर ऊर्जा निगम की लापरवाही के विरोध में कांग्रेसियों ने काशीपुर और बाजपुर में धामी सरकार का पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदर्शन कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। नगर अध्यक्ष ने सरकार पर जलभराव के पीड़ितों की सहायता करने में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि डिफेंस कॉलोनी में मालवा फार्म भी जलभराव से लोगों का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने उनकी कोई सहायता नहीं की है। वहां पर महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष इंदू मान, मनोज जोशी, राशिद फारुखी, अरुण चौहान, अनिल शर्मा, राजू छीना, शहजाद अंसारी, शाह आलम आदि थे। इधर, बाजपुर में डीके जोशी और ब्लाॅक अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेरिया दौलत तिराहे पर पुतला फूंका। वहां पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मंदीप नरवाल, आदित्य चानना, रेशम यादव, विश्वजीत सिंह, पूरन बिष्ट, तनवीर अहमद, राहुल वर्मा, अभिषेक तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें