फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार में श्रमिकों के जमावड़े से फैल रही है अव्यवस्था

विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार स्थित अग्रसेन चौक पर एकत्र श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजार के बीचोंबीच में लेबर चौक होने से कई तरह की अराजकता फैल रही है। अग्रसेन चौक पर सुबह 11 बजे तक श्रमिकों की भीड़भाड़ रहने से स्कूली बच्चों को असुविधा हो रही है। अग्रसेन चौक के निकट गांधी पार्क में सुबह के समय महिलाएं भी टहलने से बच रही हैं। स्कूली बच्चे भी इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कुछ श्रमिक महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं तो कुछ दोपहर के समय गांधी पार्क में नशा करते हैं। अग्रसेन चौक के बीच बाजार में होने से अराजकता फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि जब नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर किच्छा बाईपास के पास लेबर चौक बनाया है तो श्रमिकों को वहां क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा है। जबकि किच्छा बाईपास के पास लेबर चौक बने हुए तीन साल हो चुके हैं जहां पर अवैध रूप से टेंपो स्टैंड चल रहा है।
विज्ञापन

किच्छा बाईपास में मार्च 2018 को लाखों रुपये से लेबर चौक बनाया गया है लेकिन नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। अग्रसेन चौक पर जाम के साथ ही अराजकता फैल रही है।
संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्याग व्यापार मंडल
सुबह के समय अग्रसेन चौक पर श्रमिकों के एकत्र होने से पूरी सड़क पर जाम जैसी स्थिति रहती है। अग्रसेन चौक से गांधी पार्क भी सटा हुआ है जिस कारण महिलाएं पार्क में टहलने नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन

रेनू अरोरा, टेंट कारोबारी
अग्रसेन चौक पर श्रमिकों के एकत्र होने से सुबह के समय जाम रहता है। नगर निगम को प्रयास करने चाहिए कि मजदूर किच्छा बाईपास के पास लेबर चौक पर उपस्थित रहें। ठेकेदार भी वहीं पहुंचें।
राजकुमार सीकरी
अग्रसेन चौक से सुबह के समय स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कई बार श्रमिकों की भीड़ अधिक होने से बच्चों को दूसरे रास्तों से स्कूल जाना पड़ता है। नगर निगम को जनहित में किच्छा बाईपास के लेबर चौक को शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

पवन गाबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें