भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी पर खुशी जताते हुए कहा कि वह एक बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया है। प्रदेश संगठन में तीरथ सिंह की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष रहे आशीष ने कहा कि ईमानदार छवि और स्वीकार्यता भाव के चलते कांग्रेस भी उन्हें अजातशत्रु मानती है।
सांसद को सीएम चुनकर विधायकों को साबित किया अयोग्य : बाली
काशीपुर। राज्य में सीएम परिवर्तन पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने तंज कसा कि भाजपा ने 56 विधायक होने के बाद भी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर अपने विधायकों को अयोग्य साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री पद का ट्रेनिंग सेंटर बना दिया है। कहा कि मौजूदा सीएम टीएस रावत अगर सल्ट से चुनाव लड़ते हैं तो गढ़वाल की जनता को एक और लोकसभा चुनाव का सामना करना पड़ेगा जिससे जनता के पैसे की बर्बादी होगी।