फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग के विरोध में मजदूर संघ ने भरी हुंकार

Sat, 10 Feb 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम को संबो​धित करते श्रमिक नेता। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय मजदूर संघ की ओर से दो दिवसीय आठवें त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन में ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग के विरोध में श्रमिकों ने हुंकार भरी। इस दौरान श्रमिकों के हितों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीता चौबे ने कहा कि देश में श्रमिकों के हक के लिए मजदूर संघ संघर्षरत है।
विज्ञापन

शनिवार को आदर्श काॅलोनी में स्थित एक इंटर काॅलेज में आयोजित अधिवेशन का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, विहिप के राष्ट्रीय मंत्री स्नेहपाल ने शुभारंभ किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिडकुल क्षेत्र में प्रबंधन की ओर से श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एनएचएम कार्मिक को सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा। आरोप लगाया कि देश व राज्य की सरकारें श्रमिकों के हितों की उपेक्षा कर रही हैं। इससे पूर्व संघ के पदाधिकारियों व श्रमिकों ने गांधी पार्क होते हुए डीडी चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। आमसभा में लुकास टीवीएस के श्रमिकों की सात सूत्री मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। वहां अजयकांत शर्मा, सुमित सिंघल, दीपेंद्र भट्ट, ललितेश विश्वकर्मा, बालमुकुंद सुयाल, उर्मिला पाठक, संजीव विश्नोई, मदन सिंह गैड़ा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें