फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल में हुआ कुमाऊं की सबसे अत्याधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ

विज्ञापन
काशीपुर के उजाला अस्पताल में कैथ लैब का शुभारंभ करते एसडीएम गौरव कुमार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
हृदय रोग के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मंगलवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों से लैस कैथ लैब का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

उजाला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यह कैथ लैब कुमाऊं में सबसे आधुनिक है। एसडीएम गौरव कुमार की ओर से लैब का शुभारंभ किया गया। इसमें हृदय रोग के मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की सुविधा मिलेगी।
कैथ लैब के शुभारंभ अवसर पर उजाला अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह कैथ लैब अत्याधुनिक इमेजिंग और लाइफ सेविंग उपकरणों से लैस है। इसमें रक्त वाहिनियों के माध्यम से शरीर में कैथेटर, कैमरा, तार और अन्य उपकरण डाले जाते हैं। इसकी मदद से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी होती है।
विज्ञापन

कैथ लैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी के अलावा स्थायी व अस्थायी पेसमेकर लगाने की भी सुविधा है। आपात स्थितियों में हृदय रोगियों के लिए प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की भी सुविधा है। इस सुविधा से हृदय रोग के मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल पाएगा।
इसके अतिरिक्त उजाला अस्पताल में इको, टीएमटी, ईसीजी और गंभीर रोगियों के लिए आईसीयू की सुविधा भी है। कैथ लैब के शुभारंभ के दौरान अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. सुशील कुमार घोघावर, ग्रेस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनिल पाल और यूनिट हेड डॉ. भानूप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें