फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धान खरीद में गढ़वाल का लक्ष्य पूरा करेगा कुमाऊं

Sat, 08 Nov 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। धान का कटोरा कहे जाने वाला ऊधमसिंह नगर में फसल की पैदावार बढ़ी है। इस सब के बीच रुद्रपुर को छोड़ बाकी सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है जबकि गढ़वाल में लिमिट के सापेक्ष धान खरीद नहीं हो पाई है। ऐसे में गढ़वाल के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कुमाऊं में धान खरीद होगी। इसके लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

तराई के किच्छा, सितारगंज, पंतनगर के सरकारी क्रय केंद्रों में धान खरीद की लिमिट पूरी हो गई है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए रुद्रपुर आना पड़ रहा है। कई बार नमी के कारण धान की तौल समय पर नहीं हो पा रही है। मजबूरन किसान अपने धान को प्राइवेट में लेकर जा रहे हैं।
दूसरी ओर गढ़वाल में लक्ष्य के सापेक्ष सरकारी क्रय केंद्रों में धान की खरीद काफी कम है। कई क्रय केंद्र पर खरीद शून्य है। ऊधम सिंह नगर जिले में धान खरीद की लिमिट को बढ़ाने की तैयार हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि गढ़वाल में जहां खरीद कम हुई है उनकी पूर्ति के लिए कुमाऊं के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। प्रदेश में इस बार धान खरीद का कुल लक्ष्य 5.25 लाख मीट्रिक टन है। जिसमें कुमाऊं में 4.25 व गढ़वाल में 0.50 लाख मीट्रिक खरीद होनी है।
विज्ञापन


प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना है। कुमाऊं में लक्ष्य पूरा होने के करीब है। जबकि गढ़वाल में कमी है। गढ़वाल की कमी को पूरा करने के लिए कुमाऊं से अतिरिक्त धान की खरीद की जाएगी। शासन को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है। अशोक कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें