फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार लक्ष्मण ने तोड़ा दम

Sun, 09 Jun 2019 11:32 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सैनिक लक्ष्मण का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार और आईएमए देहरादून में तैनात लक्ष्मण सिंह कोरंगा (40) की पीलिया से जूझते हुए मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी बीमार चल रही है। लक्ष्मण का गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


शांतिपुरी के ग्राम खमियां नंबर दो सत्य सत्संग आश्रम निवासी लक्ष्मण सिंह कोरंगा पुत्र स्व. बसंत बल्लभ 8 कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार थे। वे तीन सालों से आईएमए देहरादून में इंस्ट्रक्टर पद पर तैनात थे। कुछ समय पूर्व ही लक्ष्मण और उनकी पत्नी उषा अचानक काफी बीमार हो गए थे। कुछ दिनों तक इलाज कराने के बाद उनकी तबियत में सुधार हो गया था।

इसके बाद लक्ष्मण अपनी पत्नी को शांतिपुरी छोड़कर ड्यूटी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि अचानक पीलिया बिगड़ने से ड्यूटी के दौरान लक्ष्मण बेहोश हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनियां भी जवाब दे गई थी। शनिवार की सुबह लक्ष्मण सिंह कोरंगा की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात तिरंगे में लिपटकर लक्ष्मण का शव उनके आवास पहुंचा तो बीमार पत्नी उषा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लक्ष्मण के तीन भाई और दो बहनें हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। वर्ष 2009 में उनकी शादी हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी और रविवार की सुबह पत्नी ने बेहद नम आंखों से पति को विदाई दी। इसके बाद रानीबाग के चित्रशिला घाट में लक्ष्मण का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी चिता को बड़े भाई फौजी यशवंत सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें