फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है डांस 

Sun, 09 Jun 2019 11:28 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
अपराजिता के संकल्प पत्रों के साथ बालिकाएं व महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नृत्य सिर्फ कॅरिअर के लिए ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, व्यक्तित्व के विकास एवं स्वास्थ्य जैसी हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है। रविवार को रुद्रपुर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए नृत्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर इसकी विशेषताओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर स्थित डांस सेशन संस्था के हॉल में आयोजित नृत्य प्रशिक्षण शिविर में संस्था की डायरेक्टर और डांस टीचर नेहा ढींगरा ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नृत्य के विभिन्न स्टेप्स सिखाए। 48 बालिकाओं और महिलाओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भी भरे। 

विज्ञापन



नृत्य एक कला है। नृत्य एक तरह का मोटीवेशन भी है। इसका फायदा है आत्मविश्वास में बढ़ोतरी। आत्मविश्वास ही हमारे जीवन की सफलता की पहली गारंटी है। - नेहा ढींगरा, डायरेक्टर, डांस सेशन। 
-- 
नृत्य कला महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करती है। नृत्य हमारे पूरे वजूद और जीवन को प्रभावित करता है। नृत्य कला से व्यक्तित्व विकास होता है। - प्रकृति तनेजा, स्वाती फुटेेला। 
विज्ञापन

--
नृत्य एक तरह का व्यायाम भी है। नियमित नृत्य करने से हम निरोगी रह सकते हैं। कई लोग स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में नृत्य को भी शामिल करते हैं। मीनू, सुहानी कक्कड़। 
--
नृत्य को सिर्फ कॅरिअर बनाने के लिए ही नहीं सीखना चाहिए बल्कि नृत्य हमारे व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के लिए भी जरूरी है। - रिद्धी डाबरा, अंजली अरोरा। 
----

मदर डे पर मैंने अपने बच्चे के साथ स्कूल में स्टेज परफॉर्मेंस कर पुरस्कार जीता था। इससे मेरे आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई। 
-- 
नृत्य में कई गुणों का समावेश है। यदि हम नृत्य कला सीखते हैं तो सभी गुणों को हम आत्मसात करते हैं। इनमें से सबसे पहला गुण है आत्मविश्वास। - भावना सुखीजा, जागृति। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें