फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव टांडा आजम संपर्क मार्ग किनारे सांकेतिक धरना देते ग्रामीण। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
निर्माणाधीन संपर्क मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किनारे सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों नेेे सूबे के नए सीएम से सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

गांव टांडा आजम में शोकानंगला संपर्क मार्ग का निर्माण लोनिवि की ओर से किया जा रहा है। इसमें दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया जाना है लेकिन कुछ क्षेत्र में संपर्क मार्ग के साथ नाली निर्माण किया गया है। आरोप है कि नाली निर्माण की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से सीएम पोर्टल सहित डीएम, एसडीएम से शिकायत की गई थी। सप्ताह भर पहले राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नाली निर्माण के लिए जांच की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, द्वारिका प्रशाद शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, वीरेंद्र, विपिन, राजेंद्र कुमार, महीपाल सिंह, रामसेवक आदि थे। इधर लोनिवि के जेई राजेश पंतौला का कहना है कि राजस्व विभाग जमीन की पैमाइश करा दे तो नाली निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नाली निर्माण करने पर कुछ लोग विरोध करते हैं जिससे कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें