फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कृष्ण लाल अध्यक्ष, अशोक महामंत्री और अनिल कोषाध्यक्ष बने

Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में अनाज मंडी रामलीला कमेटी की वार्षिक बैठक वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भुड्ढी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बाद में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कृष्ण लाल अनेजा को अध्यक्ष, अशोक धीर को महामंत्री और अनिल सुधा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत डाबर, विजय सुखीजा, अशोक पोपली, सतीश छाबड़ा, डॉ अरविंद धवन, रविंद्र वीर सिंह और निर्मल नारंग को चुना गया। सचिव मुलखराज अरोरा, धीरज ईशपुजानी, डॉ. गणपति विश्वास, सक्षम ग्रोवर, अनिल बत्रा, श्याम सुंदर कालड़ा, कपिल छाबड़ा, ऋषि भुसारी और अनमोल बजाज बनाए गए। उप कोषाध्यक्ष का दायित्व अनमोल भुड्ढी, पारस धवन, सुभाष खुराना और संजय डंग को सौंपा गया।
कृष्ण लाल सुधा और कृष्ण लाल बत्रा को ऑडिटर, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल और आदित्य सुखीजा को मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई। अंकुर चावला और प्रवीण गगगेजा को सोशल मीडिया और विनोद ढींगड़ा और शुभम बत्रा को प्रिंट मीडिया प्रभारी नामित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशीष अनेजा, चिराग मुरादिया, सागर अनेजा और आदित्य छाबड़ा को चुना गया। रामलीला मंचन में डायरेक्टर के लिए सिद्धार्थ अरोरा, क्लब अध्यक्ष के लिए अशोक सुधा और अमित भुड्ढी को महावीर दल का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें