फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में दिनभर सन्नाटा, रात में खनखनाहट

Sun, 03 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
कोसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम अक्षत गुप्ता और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी से कोसी नदी खनन क्षेत्र में दिनभर तो सन्नाटा रहता है, लेकिन रात के अंधेरे में माफिया खनन कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान सप्ताहभर में करीब 50 वाहन अवैध खनन और ओवरलोड में सीज हो चुके हैं। बताते हैं कि कोसी और दाबका क्षेत्र के वन आरक्षित क्षेत्र में जोरों से अवैध खनन हो रहा है। 
विज्ञापन

सप्ताह भर से एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार सुदेश चंद, कोतवाल ओपी शर्मा ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ औचक छापेमारी कर भारी संख्या में वाहन पकड़ कर सीज किए हैं। छापेमारी से घबराए माफियाओं ने दिन में खनन करना बंद कर दिया है।

जिससे कोसी नदी के खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। दिनभर खनन क्षेत्र में मजदूरों की झोपड़ियां भी खाली रहती हैं। अब माफियाओं ने रात्रि में खनन कारोबार करने की रणनीति बना ली है। बताते हैं कि पट्टों की आड़ में रोजाना देर रात 12 बजे अवैध खनन का कारोबार शुरु होता है। जो तड़के साढ़े तीन बजे तक चलता है। इस दौरान सैकड़ों डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियां पहुंची हैं। जो उपखनिज भर अपने अपने स्थानों पर रवाना होती हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि माफियाओं के गुर्गे रात्रि में मुख्य चौक, तिराहे सहित ऐेसे स्थानों पर मौजूद रहते हैं जहां से अधिकारियों की गाड़ी आते ही लोकेशन मिलती रहती है।   


डीएम, एसएसपी का रात में छापा, 16 वाहन पकड़े  
बाजपुर। डीएम, एसएसपी ने छापेमारी कर खनन से भरे 16 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। जिसमें डंपर, ट्रैक्टर ट्राली और एक ट्रक मालिक के खिलाफ खनन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि वाहनों के चालक फरार हो गए। शुक्रवार को रात डीएम अक्षत गुप्ता, एसएसपी अनंत ताकवाले अधिकारियों की टीम के साथ कोसी नदी क्षेत्र में पहुंचे। छापेमारी में 16 वाहन ओवर खनन से भरे पकड़े गये। जिसमें 13 एलपी ट्रक थे। एक डंपर, ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में पकड़ा। जिनके खिलाफ कोतवाली में धारा 379, 411 और 1/57 खनन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार सुदेश चंद, कोतवाल ओपी शर्मा, नायब तहसीलदार प्रताप राम सहित राजस्व और पुलिस टीम मौजूद थी।  

छह भंडारण कर्ताओं पर मुकदमा दर्ज 
बाजपुर। बिना भंडारण अनुमति के अवैध खनन भंडारण करने वाले छह भंडारण कर्ताओं के खिलाफ धारा 379, 411 और उत्तराखंड अवैध खनन भंडारण अधिनियम की धारा 23 सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को छापेमारी के दौरान गांव हरसान निवासी धीरेंद्र सिंह, गांव बिराह निवासी हरपाल सिंह, गांव बैंतखेड़ी निवासी इंद्रजीत सिंह, इसी गांव निवासी दीदार सिंह के खिलाफ बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में और गांव रतनपुरी निवासी मानिक सिंह और रणदीप सिंह के खिलाफ पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते चलें कि बीते दिन 16 भंडारण स्थलों पर छापेमारी कर करीब 15 करोड़ रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें