फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में हो रहा खनन, कैसे बने पुल

Sun, 04 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में कोसी नदी क्षेत्र का निरीक्षण करते तहसीलदार, परियोजना मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगीना से बाजपुर दौराहे तक प्रस्तावित फोरलेन बाईपास के निर्माण शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने एसडीएम से मिलकर बाईपास निर्माण में आ रही दिक्कतों को बताया। कोसी नदी में प्रस्तावित पुल वाली जगह पर खनन को रुकवाने, पिलर वाली जगहों से अवैध कब्जे हटाने की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच को भेजा तो यूपी के रामपुर जिले के क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में खनन होता मिला।


नगीना से बाजपुर दोराहे तक बनने वाले फोरलेन बाईपास का निर्माण पीएलसी कंपनी को करना है। शनिवार को कंपनी के परियोजना प्रबंधक श्रीधर नागूर ने एसडीएम दयानंद सरस्वती को बाईपास निर्माण में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि भूमि अधिग्रहण के बाद जहां पिलर लगाए गए हैं, वहां से अवैध कब्जों को हटाया जाए। एसडीएम ने कहा कि जब वे कहेंगे, तब कब्जों को हटा दिया जाएगा। बाईपास में कोसी, ढेला नदी और रेलवे क्रासिंग में पुल बनना है। कोसी नदी में खनन हो रहा है, जिसके चलते पुल निर्माण करना संभव नहीं है। नदी में हो रहे खनन को रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार संजय कुमार ने परियोजना प्रबंधक के साथ प्रस्तावित पुल वाली जगह का सर्वे किया तो नदी में वाहन अवैध खनन करते पाए गए। तहसीलदार संजय ने बताया कि पुल ग्राम पट्टी कला रामपुर के पास से होकर गुजरना है। लेकिन नदी के जिस क्षेत्र में पुल बनना है, वहां दोनों ही तरफ अवैध खनन होता पाया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि क्षेत्र यूपी के रामपुर में आता है तो डीएम के माध्यम से रामपुर जिला प्रशासन को अवैध खनन बंद करने को कहा जाएगा। अवैध खनन होने की सूचना रामपुर प्रशासन को मौखिक दे दी गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें