फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेल के बढ़ते दामों में फिसल रहा रसोई का बजट

Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ खाद्य पदार्थों के दामों में एकाएक बढ़ोतरी होने से आमजन का बजट गड़बड़ाने लगा है। खासकर रसोई में नियमित रूप से प्रयोग होने वाले रिफाइंड व सरसों के तेल में 30 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


श्रावण मास के साथ तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी के अलावा जगह-जगह भंडारों का आयोजन शुरू हो जाता है। इन सभी त्योहार के बीच ब्रांडेड रिफाइंड व सरसों तेल के दामों में 30 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जन्माष्टमी में मेवों का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसमें सबसे अधिक दाम गोले के 160 रुपये और किशमिश के 260 रुपये बढ़े हैं। गोस्वामी जनरल स्टोर के संचालक प्रदीप ने बताया कि आगामी दिनों में आने वाले त्योहार व भंडारों में सबसे अधिक रिफाइंड और सूखे मेवों का प्रसाद बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसके चलते थोक विक्रेताओं ने इनके दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन




बीते दस दिनों में बढ़े दाम प्रति लीटर



वस्तु पहले वर्तमान दाम

रिफाइंड 150 190



सरसों तेल 160 200

किशमिश 220 480



गोला 200 360

चीनी 43 45-46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें