फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किनशिप केयर से मजबूत हो रहे पारिवारिक रिश्ते

Fri, 06 Feb 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बच्चों के पारिवारिक संरक्षण व सुरक्षित भविष्य को केंद्र में रखकर एसओएस चिल्ड्रन विलेज इंडिया की ओर से किनशिप केयर कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शासकीय ऑब्जर्वेशन होम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि परिवार और समुदाय की भूमिका को मजबूत करना रहा। कार्यशाला जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान बाल अधिकार, बाल संरक्षण नीति, बाल शोषण की रोकथाम और बाल विवाह के दुष्परिणाम जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा और कौशल विकास को आवश्यक आधार बताया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यदि परिवार और समाज मिलकर जिम्मेदारी निभाएं तो संकटग्रस्त बच्चों को संस्थागत देखभाल की बजाय पारिवारिक माहौल में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। किनशिप केयर कार्यक्रम के माध्यम से जिले में चयनित बच्चों को आर्थिक और परामर्श सहयोग मुहैया कराया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन देते हुए सामुदायिक भागीदारी को ही समाधान बताया। कार्यक्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज के निदेशक संतोष सिंह, राहुल मिंज, अरुण सिंह पाटनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें