फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत

Fri, 06 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेल्समैन नाइट ड्यूटी पर था। वह अचानक कपड़े उतारकर सड़क की ओर भागने लगा, इसी दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 वार्ड 4 पहाड़गंज निवासी 30 वर्षीय केशव उर्फ विपिन काशीपुर रोड पर गावा चौक के पास स्थित जगदीश पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह पंप पर नाइट ड्यूटी के लिए आया। पंप कर्मचारियों के मुताबिक लगभग 11 बजे अचानक केशव अपने सारे कपड़े उतारकर सड़क की ओर भागने लगा, तभी सड़क पर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास ही तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। केशव के अचानक कपड़े उतारकर सड़क की ओर भागने को लेकर पंप कर्मी और परिजन भी हैरान हैं। उनका कहना है कि इससे पहले केशव ने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक थी। उधर पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें भी केशव अपने कपड़े उतारकर सड़क की ओर भागता हुआ नजर आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें