फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: किच्छा विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमला, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 19 Jan 2026 01:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

आवास विकास पुलिस चौकी जा रहे नगर निगम पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर रविवार शाम बिना नंबर की बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
रुद्रपुर के फुटेला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बाहर एकत्र विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य। - फोटो : स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर रविवार शाम बाइक सवारों ने हमला कर दिया। वह स्कूटी पर अकेले आवास विकास पुलिस चौकी जा रहे थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना से शहर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए।सौरभ राज बेहड़ नगर निगम पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे पार्षद बीते दिनों हुए विवाद के निपटारे के लिए आवास विकास पुलिस चौकी जा रहे थे। वह घर के पास ही पहुंचे थे कि एक बिना नंबर प्लेट की बाइक में सवार तीन लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। सौरभ के गिरते ही दो ने उन पर लात-घंूसे बरसा दिए। शोर मचाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इससे हमलावर भाग गए। सूचना पर विधायक बेहड़ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजन घायल सौरभ को शहर के निजी अस्पताल लेकर गए जहां आपातकालीन कक्ष में उनका इलाज चल रहा है।

विधायक बेहड़ ने बताया कि बीते दिनों हुए विवाद के सिलसिले में सौरभ को आवास विकास पुलिस चौकी बुलाया गया था। वह वहां पहुंचता इससे पहले ही उस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि जांच होने तक वह किसी पर आरोप नहीं लगाते लेकिन घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस को इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने पुलिस की उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं घटना के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सौरभ राज बेहड़ का हाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे। मेयर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक तिलकराज बेहड़ की सीएम से फोन पर बात कराई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि अपराधी कोई भी हो बख्शेंगे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें