फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : प्रतिभाओं ने दिखाया खेलों में दम

Fri, 17 Nov 2023 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। चार दिनी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन अंडर 14 बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 600 मीटर दौड़ में सहजवीर और शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेनेसिस स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने किया।
विज्ञापन

खेल समन्वयक सुभाष चंद्र ने बताया कि अंडर-14 बालक-बालिकाओं की 60 मीटर में शिवम कुमार, अंश चौहान, प्रज्ज्वल प्रताप सिंह, हंसी, जय संतोषी, निकिता, 600 मीटर दौड़ में सहज वीर, मो. अमन, मोहित, शालिनी, शिखा और यशी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं की कबड्डी में अहमद नगर विजेता और मेघावाला उपविजेता रहा। बालक कबड्डी में जसपुर प्रथम, भरतपुर द्वितीय और महुवाडाबरा तीसरे स्थान पर रहे। वहां पर प्रभारी बीईओ सीताराम कछारी, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, राजेश यादव, सरजीत सिंह, हरी बाबू निरंजन, राजेश यादव आदि थे।

अब रुद्रपुर में 21 से होंगे ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ

रुद्रपुर। बीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षकों की ओर से खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर हाथ खड़े करने के बाद अब प्राथमिक शिक्षकों की ओर से खेल महाकुंभ कराया जाएगा। अब 21 नवंबर से एक दिसंबर तक मनोज सरकार स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें