सितारगंज में एसपीएल के विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के राइंका मैदान में चल रहे एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पंडरी की केजीएफ टीम ने आरसीसी सितारगंज को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फरजंद अली ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
नगर के खिलाड़ी स्व. फराज खान (राजा), मोहसिन अली, लालू बिष्ट और ठा. शिशुवेंद्र सिंह की स्मृति में पांच जनवरी से राइंका मैदान में एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। बृहस्पतिवार को पंडरी की केजीएफ टीम ने 20 ओवर के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सितारगंज की आरसीसी टीम 133 रन पर ही ढेर हो गई। केजीएफ के सूरज फर्त्याल को मैन ऑफ द सीरीज और जफर खान (बंटी) मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहां इशाक अली, साजिम सोनू, शाकिर अली, शाहरुख कुरैशी, आसिम, हाशमी बलूच, वसीम अली, खालिद चंदू आदि थे।