काशीपुर नगर निगम में ऋण आवेदन के लिए कतार में खड़े वैंडर।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बैक अधिकारियों ने दस हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन करने वाले चयनित वेंडरों को ऋण देने पर सहमति जताई है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 274 वेंडरों ने ऋण के लिए आवेदन किया था।
मंगलवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त गौरव कुमार सिंघल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर के सभी छोटे-बड़े बैंकों के प्रबंधक और वेंडर मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने बैंक अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा अधिक से अधिक वेंडरों को ऋण देने की है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि आवेदक पात्र होना चाहिए और सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए। इस दौरान कुछ आवेदकों ने बैक प्रबंधकों पर उन्हें बेवजह बैंक के चक्कर कटवाने का आरोप लगाया। सिटी मिशन मैनेजर शांता गुरुरानी ने बताया कि आवेदकों को ऋण पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शेष रकम को उन्हें आसान किस्तों में बैंक को वापस करना होगा। बैठक में एसएनए आलोक उनियात, लिपिक सुरेश बेदी, मोहम्मद जफर, सामुदायिक संगठन कर्ता वसीम अहमद आदि थे। संवाद