काशीपुर। उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला समिति की ओर से चामुंडा देवी मंदिर परिसर में उत्तरायणी कौतिक मेले की ओर से आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी जिससे लोग भी झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस मौके पर ऐपण प्रतियोगिता में कविता पांडे, हर्षिता जोशी, संध्या चौरसिया, रंगोली में अंशुल बिष्ट, पीयूष शर्मा, गोरांश उपाध्याय क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले उत्तरायणी मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया। कड़ाके की ठंड के बीच महिला, पुरुष, बच्चों आदि दर्शकों से पंडाल खचाखच भरा रहा। प्रकाश रावत एंड पार्टी पिथौरागढ़ के कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इससे पूर्व जागेश्वर से पहुंचे भुवन राम आर्या एंड पार्टी ने शहर में छोलिया नृत्य की शोभायात्रा निकाली। सुबह पूजा में समाजसेवी आनंद कुमार एडवोकेट, पुरोहित पूरन चंद्र कांडपाल, जगदीश चंद्र कांडपाल, पूरन चंद्र जोशी रहे। संचालन दीपक पांडे और वासू कांडपाल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, शिवांगी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल द्वितीय, साईं पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। वहां पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, विकास अग्निहोत्री, पार्षद दीपा पाठक, निर्मला पांडे, पुष्पा रौतेला आदि मौजूद रहे।
फोटो: 14केएसपी 10पी-काशीपुर उत्तरायणी मेले में मौजूद लोग। संवाद
11पी- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
मकर संक्रांति पर बंगाली समाज ने की वास्तो पूजा
दिनेशपुर/बाजपुर। दिनेशपुरमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने मकर संक्रांति का त्योहार रीति रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया। बंगाली समाज ने वास्तो पूजा (भूमि पूजन) कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घरों में चावल के आटे के विशेष व्यंजन ''''''''पीठे'''''''' भी बनाए गए।
बुधवार को बांग्ला पंचांग के अनुसार पौष माह के अंतिम दिन बंगाली समाज की महिलाओं ने तड़के अपने घरों के इशान कोण में शंख की मंगल ध्वनि के बीच भू-देवी को शांत करने के लिए भूमि पर सरसों का तेल और सिंदूर डालकर पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब किनारे पेड़ के नीचे मिट्टी का मकर बनाकर सामूहिक पूजा अर्चना की गई। भंडारे में लोगों ने प्रसाद वितरण किया।
बाजपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पूजा जिंदल के साथ मातृ शक्ति की ओर से शिव दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इससे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। वहां गीता चंद्रा, मोनिका गर्ग, बबीता गर्ग, रीमा, कविता, निकिता, पूनम अग्रवाल, सपना शर्मा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।